– संतरा नगरी,नागपुर में सोमवार,16 नवंबर को “राष्ट्रीय पत्रकार दिवस” समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी पत्रकार संस्था, नागपुर और पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया PRSI नागपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता लता मंगेशकर यूनिवर्सिटी,नागपुर के प्रमुख सलाहकार डॉ वेद प्रकाश मिश्रा करेंगे।
मुख्य अतिथि सुश्री विनीता साहू, अतिरिक्त आयुक्त, नागपुर पुलिस, प्रमुख अतिथि डॉ गणेश मुले, संचालक (सूचना एवं जनसंपर्क) विदर्भ विभाग,महाराष्ट्र सरकार होंगे।
विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और इंडिगो एयरलाइंस के सलाहकार मनीष अवस्थी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) एस पी सिंह होंगे।
स्थानीय झांसी रानी चौक स्थित हिंदी मोर भवन के नटराज हॉल में सोमवार,16 नवंबर की शाम 06:00 बजे आयोजित इस समारोह में पत्रकारों को सुप्रसिद्ध व्यंग्य शिल्पी दिनेश सोनी एवं साहित्य – संस्कृति कर्मी जगदीश जोशी की पावन स्मृति में सम्मानित भी किया जाएगा।
हिंदी पत्रकार संस्था के अध्यक्ष आनंद निर्बाण, पी आर एस आईं के अध्यक्ष यशवंत मोहिते और सचिव मनीष सोनी ने सभी से बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित होकर इसे सफ़ल बनाने का अनुरोध किया है।
समारोह की सफलता के लिए दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी सर्वश्री नंदू पुरोहित,सुनील तिवारी, अजय पांडे, अखिलेश हलवे, मधुसूदन देशमुख,शरद मराठे, राकेश चौरसिया, सौरभ खेकडे, दीपेश अग्रवाल, मनोज जोशी, अनिल गडेकर,अमित बाजपेई,प्रसन श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्य प्रयत्न कर रहे हैं।






