spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘शूट ऑउट एट बर्थडे पार्टी’ : मुख्य आरोपी गुल्हाने समेत 5 गिरफ्तार

– किशोर की हत्या का प्रयास, अस्पताल में घायल पर उपचार जारी

नागपुर :- हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के मानेवाड़ा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 17 वर्षीय अर्जुन सुनील लाडसे पर रिवॉल्वर से गोली दागने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शैलेश हीरमन गुल्हाने समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेश गुल्हाने, पीयूष मेंढे, ऋषिकेश जांगजोडे, पराग चौधरी और भावेश राव का समावेश है। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी शैलेश गुल्हाने के खिलाफ इससे पहले भी हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, शैलेश का संबंध जिला बार एसोसिएशन के सचिव अनिल गुल्हाने से भी है। वह अनिल गुल्हाने का भाई बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानेवाड़ा स्थित महल्ले सभागृह के पास जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में शैलेश गुल्हाने, अर्जुन लाडसे सहित कई युवक मौजूद थे। बताया जाता है कि शराब के नशे में शैलेश रिवॉल्वर लेकर पहुंचा था। इसी दौरान हथियार के कथित प्रदर्शन के बीच गोली चल गई, जो सीधे 17 वर्षीय अर्जुन के सिर में जा लगी। गोली लगने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही हुड़केश्वर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

शैलेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

इस मामले में मुख्य आरोपी शैलेश गुल्हाने का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी चर्चा में है। उसके खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पार्टी में रिवॉल्वर कहां से आई, हथियार किसके नाम पर था और गोली चलने के समय किसकी क्या भूमिका थी, इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Popular Articles