spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

– यशोधरा नगर पुलिस ने की कार्रवाई

नागपुर :- यशोधरा नगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 किलो 149 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और स्कूटी समेत कुल 53 हजार 725 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस को गांजा तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर राजीव गांधी नगर पुल के नीचे जाल बिछाया गया। इसी दौरान काले रंग की मोपेड क्रमांक एमएच-31/ बीएक्स-4857 को रोककर उस पर सवार आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 किलो 149 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशोधरा नगर निवासी शेख अय्यूब शेख मुबारक (40) और मूलत: भंडारा, वर्तमान में यशोधरा नगर निवासी रजब उर्फ पप्पू नियाज अली सैयद (28) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ यशोधरा नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में व.पु.नि. यूनुस शेख, पु.उप.नि. अनंत पाटिल, हवलदार राहुल बोंद्र, संदीप वानखेडे, मनीष झरकर और भूपण येरोजवार की टीम ने की।

Popular Articles