spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

MD ड्रग्स की बिक्री करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

– 4.54 ग्राम एमडी पाउडर, 4 मोबाइल और ऑटो समेत 1.27 लाख का माल जब्त

नागपुर :- शहर में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नया कामठी पुलिस ने जबलपुर हाईवे स्थित लिहिगांव अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4.54 ग्राम एमडी पाउडर, चार मोबाइल फोन और एक बजाज ऑटो सहित कुल 1 लाख 27 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की सुबह करीब 4:45 से 6:30 बजे के दौरान नया कामठी पुलिस की जांच टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जबलपुर हाईवे पर लिहिगांव अंडरपास के पास एक काले रंग के ऑटो में दो युवक एमडी पाउडर बेचने के इरादे से बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां एमएच-49/ एआर-7453 नंबर का काला ऑटो खड़ा मिला, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। पूछताछ में उनकी पहचान चांदनी चौक, हरनबाग, नंदनवन निवासी सोहेल शेख शकील अहमद (26) और हसनबाग, गली नंबर-2, कब्रिस्तान के पास, नंदनवन, नागपुर निवासी शेख रजाक शेख रियाज (26) के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए तलाशी ली। इस दौरान सोहेल शेख के कब्जे से एक जिपलॉक पन्नी में 4.54 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने एमडी पाउडर बिक्री के उद्देश्य से वहां मौजूद होने की बात बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एमडी पाउडर, चार मोबाइल फोन और बजाज कंपनी का ऑटो सहित कुल 1 लाख 27 हजार रुपये का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ न्यू कामठी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Popular Articles