spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास

– सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद, बची लाखों की कैश

नागपुर :- दर्यापुर शहर में अकोट मार्ग पर होटल प्रसाद के सामने स्थित इंडिया वन कंपनी के एटीएम सेंटर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने की सनसनीखेज घटना हुई। यह वारदात 14 जनवरी की रात को हुई, जब कैश वैन के कर्मचारी एटीएम में पैसे भरने पहुंचे। मशीन क्षतिग्रस्त हालत में देखकर उन्होंने तत्काल कंपनी अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सामने आया कि रात के अंधेरे में चार से पांच अज्ञात चोर एटीएम सेंटर में घुसे थे। फुटेज में वे लोहे की भारी टामी, छोटा सरिया, बड़ी आरी का पत्ता और बैटरी से चलने वाला कटर लेकर एटीएम मशीन को काटने और तोड़ने का प्रयास करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने काफी देर तक मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन एटीएम का मजबूत सुरक्षा से कैश तक पहुंच नहीं सके। आखिरकार असफल होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में इंडिया वन एटीएम कंपनी के अधिकारी निखिल रघुनाथ इंगले (43, गजानन कॉलोनी, मुर्तिजापुर, जिला अकोला) ने दर्यापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एटीएम में सेंधमारी और चोरी के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दर्यापुर पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Popular Articles