◼️केक काटा गया
◼️महावत किया सम्मान
सचिन चौरसिया, रामटेक :- पेंच टाइगर रिजर्व के चोरबादुली वन्यजीव वनक्षेत्र में विश्व हाथी दिवस मनाया गया, इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में दो हाथियों ‘भीमा’ और ‘सुब्रमण्यम’ की विधिवत पूजा की गई और केक काटकर और फल खिलाक मनाया गया। इस अवसर पर हाथियों की देखभाल करने वाले महावतों को भी सम्मानित किया गया। चोरबाहुली वन्यजीव अभ्यारण्य में आठ वर्षों तक सेवा देने वाले डब्ल्यूआरटीसी गोरेवाड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत कोलंगत और डॉ. मयूर पावशे को वन्यजीवों के स्वास्थ्य, उपचार और पुनर्वास में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पेंच टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अक्षय गजभिए, सहायक वन संरक्षक प्रकाश अवधुतवार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत कोलंगत, डॉ. मयूर पावशे, चोरबाहुली वन परिक्षेत्र अधिकारी जयेश तायडे, क्षेत्रसहायक गणेश खंडाईत, दुर्गाप्रसाद खंडाते, बोरडा सरपंच तुलशीदास राउत, उपसरपंच पंकज चौधरी, अजय मेहरकुले, जिप्सी चालक, गाइड, वन रक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए किसानों को २० सौर झकटा मशीनें वितरित की गईं। इससे पहले, २१ मार्च को विश्व वन दिवस के अवसर पर १४ किसानों को सौर झकटा मशीनें दी गई थीं। इस समय शेष किसानों को मशीनें वितरित की गईं।





