spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गेस्‍ट बनकर आये और होटल को चूना लगा दिया

नागपुर :- वेस्ट हाई कोर्ट रोड के लक्ष्मीनगर चौक पर स्थित होटल सैयाजी को 3 गेस्ट चूना लगाकर भाग निकले। पेमेंट करने का फर्जी स्क्रीन शॉर्ट दिखाकर आरोपी फरार हो गए। बजाजनगर पुलिस ने होटल के मैनेजर पीयूष प्रदीप घांगरे (36) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों में परभणी निवासी विकास सुधाकरराव सालवे (36), सागर अरविंद डाके (20) और सिद्धार्थ अनिल पोहारे (32) का समावेश है। विगत 30 जून को विकास ने होटल सैयाजी में रूम बुक किया। यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पैसे जमा करने का फर्जी स्क्रीन शॉर्ट भेजा। उसी दिन विकास होटल में रुकने आ गया। दूसरे दिन सागर और सिद्धार्थ भी उसके साथ होटल में रुके। 3 दिन तक तीनों ने सेवाओं का लाभ लिया। उनका बिल 37,497 रुपये हुआ। फोनपे द्वारा पेमेंट करने का स्क्रीन शॉर्ट दिखाकर तीनों ने होटल छोड़ दिया। अकाउंट की जांच करने पर रकम जमा नहीं होने का पता चला। बाद में विकास द्वारा भेजे गए स्क्रीन शॉर्ट की जांच की गई तो फर्जी होने का पता चला। मैनेजर पीयूष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Popular Articles