spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

माओवादियों के अंडरग्राउंड डंप हथियार जब्त

– महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कार्रवाई

गोंदिया :- महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में मुरकुटडोह इलाके के टाकेझरी बेवारटोला डैम जंगल इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का जखीरा जब्त किया गया. जिला पुलिस दल ने बताया कि पुलिस ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर खुशहाल जीवन जी सकें, इसके मकसद से सरकार ने 2025 से नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 28 नवंबर 2025 को माओवादियों के एमएमसी जोन के प्रवक्ता और एसजेडसीएम के पद पर तैनात अनंत उर्फविकास नवजोत नागपुरे ने अपने 10 साथियों के साथ और 13 दिसंबर 2025 को दरेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन वेजा ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ जीआरबी डिवीजन के दरेकसा एरिया कमेटी के 14 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जिला पुलिस बल ने बेस कैंप मुरकुटडोह इलाके के टाकेझरी बेवारटोला डैम जंगल इलाके में ऑपरेशन चलाया. इस जंगल इलाके से माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे रखे गए डंप को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया गया.

AK – 47 सहित कई हथियार किए गए बरामद

माओवादियों के छिपाए हुए डंप से AK 47 राइफल, दो एसएलआर राइफल, एक 45 कोल्ट ऑटोमैटिक पिस्टल, एक 12 बोर राइफल, एक क्लेमोर माइन, तीन AK47 मैगज़ीन, नौ एसएलआर मैगज़ीन, एक इसास मैगज़ीन, 187 एसएलआर राउंड, 58 एक 47 राउंड, 15 इसास राउंड, 303 राइफल राउंड, 12 8एमएम राउंड, 44 कोल्ट ऑटोमोटिव पिस्टल राउंड, चार बगल शेल्स, दस सुरकी शेल, दस सुरका लॉन्चर राउंड, स्फोटक पदार्थ 8.5 केजी, लोहे के छर्रे 83 नग, दो सोलर प्लेट, दो वायर बंडल, एक वॉकी-टॉकी, पांच बैटरी, एक कलर प्रिंटर, डेटोनेटर व अन्य सामग्री जब्त की गई.

Popular Articles