spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

12 फरवरी को कर्मचारी करेंगे हड़ताल

– केंद्रीय ट्रेड यूनियन का आह्वान

नागपुर :- केन्द्रीय मजदूर संगठन एआईयूटीयूसी सहित देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विशेष तौर से 4 लेबर कोड लागू करने के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी. सरकार ने मजदूरों के संघर्ष से हासिल 29 श्रम कानूनों को रद्द करके उनके स्थान पर मालिकों के हित साधने वाले 4 लेबर कोड बनाकर लागू कर दिए जिससे प्रबंधक, मालिक मजदूरों से 8 घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी ले सकेंगे, रात की पाली में महिलाओं से ड्यूटी लेने, 299 तक की संख्या वाले उद्योग के मालिक को मजदूरों की छंटनी, ले-ऑफ, तालाबंदी, करने का अधिकार दे दिया है. फैक्ट्री की परिभाषा बदलकर अनेक मजदूरों को श्रम कानूनों से बाहर कर दिया. ठेका पर काम करने का प्रावधान सभी जगह लागू कर दिया. न्यूनतम वेतन से कम वेतन देने का रास्ता खोलने के लिए फ्लोर वेज की अवधारणा ले आए. इससे तमाम मजदूरों के जीवन में कठिनाइयां बढ़ेंगी, दुख-तकलीफ, अभाव, कंगाली बढ़ेगी. उनके ऊपर काम का भार बढ़ेगा, वेतन कम होगा. मालिकों की मर्जी बढ़ेगी. यूनियन बनाने व मजदूरों के हित में लड़ाई लड़कर मांग मनवाने को कमजोर किया गया, इसलिए आगामी 12 फरवरी को ऑल इंडिया हड़ताल की जाएगी.

Popular Articles